सीबीएसई वेबिनार में शिक्षकों ने जाना परीक्षा-2027 का अपडेट: विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षार्थियों की सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं की दी जानकारी
सीबीएसई वेबिनार में शिक्षकों ने जाना परीक्षा-2027 का अपडेट
रामराज। डी मोनफोर अकादमी में मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित विशेष ऑनलाइन वेबिनार में विद्यालय के शिक्षकों और संबंधित कर्मचारियों ने सहभागिता की। वेबिनार में वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों, विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षार्थियों की सूची से संबंधित प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
वेबिनार के दौरान शिक्षकों को परीक्षा-2027 से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सूची तैयार करने से संबंधित आवश्यक बिंदुओं को समझाया गया। शिक्षकों ने बोर्ड के दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक सुना और जरूरी बिंदुओं को नोट किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि सीबीएसई का यह वेबिनार शिक्षकों के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक रहा। बोर्ड की प्रक्रियाओं और दिशा-निर्देशों की सही जानकारी होने से विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षा संबंधी कार्य निर्धारित नियमों के अनुसार पूरा करने में सुविधा होगी।
निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि इस तरह के वेबिनार शिक्षकों को नवीनतम शैक्षणिक और परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं से अपडेट रखने में सहायक होते हैं। वहीं निर्देशक डॉ. के.के. शर्मा ने कहा कि सीबीएसई के नियमों और प्रक्रियाओं की स्पष्ट जानकारी विद्यालय के सुचारु संचालन के साथ-साथ विद्यार्थियों के हित में भी जरूरी है।
उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु चिकारा ने बताया कि वेबिनार में पंजीकरण और परीक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने जानकारी को गंभीरता से समझा और आवश्यक निर्देशों को अपने कार्य में शामिल करने पर जोर दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण एवं ऑनलाइन शैक्षणिक कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में उपयोगी साबित होते हैं।
