September 30, 2026

KahoApp

खबरों का Digital अड्डा

मवाना पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, पांच पुराने आरोपी गिरफ्तार: अलग-अलग मामलों में दर्ज हैं मुकदमे, पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया

मवाना पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, पांच पुराने आरोपी गिरफ्तार

मवाना पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, पांच पुराने आरोपी गिरफ्तार

मवाना (मेरठ)। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए मवाना पुलिस ने अभियान चलाकर पांच पुराने अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। अभियान थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सठला निवासी अतीफ, अशोक की लाट मोहल्ला तिहाई निवासी अशरफ, खेड़की जदीद निवासी मोहित और गौरव तथा अटौरा बाईपास निवासी दिलशाद के रूप में हुई है।

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के मुताबिक अतीफ के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अशरफ पर मारपीट और धमकी से संबंधित मामला दर्ज है। वहीं मोहित के खिलाफ चोरी और आबकारी एक्ट के मुकदमे बताए गए हैं।

इसी तरह गौरव के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं, जबकि दिलशाद पर आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण और पुराने आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

अभियान में थाना पुलिस के कई सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.