October 1, 2026

KahoApp

खबरों का Digital अड्डा

हस्तिनापुर में किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन, नई सरसों प्रजाति RA 5232 की दी जानकारी

हस्तिनापुर में किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन, नई सरसों प्रजाति RA 5232 की दी जानकारी

हस्तिनापुर में किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन, नई सरसों प्रजाति RA 5232 की दी जानकारी

हस्तिनापुर। डिफेंस कॉलोनी स्थित जय भगवान बीज भंडार पर क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड की ओर से किसान जागरूकता गोष्ठी एवं पुरस्कार योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत बीजों और कृषि तकनीकों की जानकारी देकर उत्पादन बढ़ाने के लिए जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं शिक्षाविद् तथा निवर्तमान जिला मंत्री भाजपा मेरठ सुनील पोसवाल ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

सरसों की नई प्रजाति की दी जानकारी

कार्यक्रम में प्रबंधन प्रशिक्षक आदित्य मिश्रा ने सरसों की नई प्रजाति RA 5232 के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रजाति के बीज का इस्तेमाल कर किसान प्रति बीघा अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे खेती से होने वाली आय बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने किसानों से उन्नत कृषि तकनीकों और बेहतर बीजों के संबंध में जानकारी हासिल करने तथा वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का आह्वान किया।

लकी ड्रॉ के जरिए किसानों को मिला निशुल्क बीज

कार्यक्रम के दौरान कार्तिक चौधरी ने लकी ड्रॉ के माध्यम से विजेता किसानों का चयन किया। विजेता किसानों संतरपाल सिंह नागर, राजवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, संतरपाल पोसवाल और विनोद कुमार त्यागी को निशुल्क बीज वितरित किए गए।

सुनील पोसवाल ने योजनाओं की जानकारी दी

मुख्य अतिथि सुनील पोसवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के विकास और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज और कृषि संबंधी नई जानकारियों का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में जय भगवान बीज भंडार के संचालक जय भगवान पोसवाल, रानी नगला के विक्रम सिंह आर्य, कंवरपाल सिंह, केपी सिंह, रामवीर सिंह, जयवीर सिंह धामा, इकवारा के संतरपाल सिंह, प्रमोद प्रजापति, किरणपाल सैनी, मनोज नागर, ऋषिपाल सिंह, उमेश नागर, महिपाल सिंह, अंकित पोसवाल, संग्राम सिंह, देवेंद्र सिंह, बबलू शर्मा, अजब सिंह, मनिंदर कुमार, गजे सिंह, कालू सिंह, कुलदीप शर्मा, बलू त्यागी, सतपाल सिंह, रजन पाल सिंह, विनोद त्यागी, अंतराम सिंह, डॉ. भगत सिंह, सतीश पोसवाल, सुभाष, आर्यन, बादल, शिवा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

More Stories

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.