मवाना खुर्द में तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए जलशक्ति राज्यमंत्री, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि
मवाना खुर्द। ग्राम मवाना खुर्द में अजय त्यागी प्रधान के पूज्य चाची जी के तेरहवीं संस्कार में प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री एवं हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में ईश्वर परिवार को दुःख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस दौरान परिवार के सदस्य, ग्रामीण, एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। .

