Meerut News। जागृति विहार स्थित माता मनसा देवी मंदिर में शुक्रवार को स्वर्गीय चंद्र बोस वर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दिवंगत चंद्र बोस वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय चंद्र बोस वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उनके जीवन को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर भारतीय गौ सेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष मेरठ परविंदर चौधरी उर्फ जैन साहब, समसपुर के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, गोविंद कुमार और रवि शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम के आयोजक एवं स्वर्गीय चंद्र बोस वर्मा के पुत्र दीपक वर्मा ने आयोजन में पहुंचे सभी अतिथियों, गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने दिवंगत को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
