गौरव त्यागी के परिवार की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात, विधायक हरेंद्र तेवतिया की पहल
गौरव त्यागी के परिवार की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात, विधायक हरेंद्र तेवतिया की पहल
गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। स्वर्गीय गौरव त्यागी के परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया के प्रयास से गौरव त्यागी के परिजनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
बताया गया कि जिला स्तर पर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया लगातार परिवार के साथ खड़े रहे और अपने स्तर से हरसंभव मदद के प्रयास करते रहे। इसी क्रम में उन्होंने शासन स्तर पर परिवार की बात पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात करवाने की पहल की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मुलाकात के बाद परिवार और उनके समर्थकों में न्याय को लेकर उम्मीद बढ़ी है।
परिवार की ओर से विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया का आभार व्यक्त किया गया। कहा गया कि कठिन समय में विधायक ने परिवार की आवाज को शासन के उच्च स्तर तक पहुंचाने का काम किया है।
इस दौरान उन सभी लोगों के प्रति भी आभार जताया गया, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से गौरव त्यागी के परिवार को न्याय दिलाने के प्रयासों में सहयोग और समर्थन दिया।
परिवार की ओर से कहा गया कि उनकी उम्मीद न्याय पर टिकी है और उन्हें विश्वास है कि स्वर्गीय गौरव त्यागी के परिवार को न्याय मिलेगा।
परिजनों और समर्थकों ने ईश्वर से स्वर्गीय गौरव त्यागी की आत्मा की शांति तथा परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
न्यूज़ सोर्स : Tyagi Culture 【परशुरामवंशी】
