विनायक विद्यापीठ में पोषण माह का समापन, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूक हुए विद्यार्थी
मेरठ। विनायक विद्यापीठ के गृह विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित पोषण माह (Nutrition Month) का बुधवार को समापन हुआ। 21 से 30 सितंबर 2026 तक चले इस आयोजन में विद्यार्थियों और समाज में पोषण, संतुलित आहार, महिला स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।
पोषण माह के दौरान “Discover the Power of Nutrition” पुस्तिका का विमोचन किया गया। इसके अलावा RGPG कॉलेज में मेडिसिन प्लांट विजिट, आर्यव्रत अस्पताल का शैक्षणिक भ्रमण, फूड अवेयरनेस एवं न्यूट्रिशन क्विज जैसी गतिविधियां कराई गईं।
छात्राओं को स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी
आयोजन के तहत दो राजकीय विद्यालयों में पोषण संबंधी पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। छात्राओं के लिए BMI सुविधा उपलब्ध कराई गई और मासिक धर्म, स्वस्थ खान-पान तथा महिला स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान हॉट रागी चॉकलेट का प्रदर्शन भी किया गया। इसके साथ ही छात्राओं के लिए योग एवं वेलनेस कार्यक्रम आयोजित कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
डाइटिशियन ने दिया विशेष व्याख्यान
समापन दिवस पर क्लिनिकल डाइटिशियन सुश्री पल्लवी, Fitelo ने विशेष अतिथि व्याख्यान दिया। उन्होंने पोषण और संतुलित आहार के महत्व से संबंधित जानकारी साझा की।
समापन कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अनुप्रिता शर्मा, निदेशक इंजी. विकास कुमार, डीन सुश्री एकता सिंधु और विशेष अतिथि सुश्री पल्लवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री शिवानी ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष सुश्री स्वाति चौधरी, सुश्री तौफिदा सैफी, सुश्री शिवानी, सुश्री ट्विंकल और सुश्री इशिका राठौर का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थान के पदाधिकारियों ने गृह विज्ञान विभाग के प्रयासों की सराहना की।
