September 29, 2026

KahoApp

खबरों का Digital अड्डा

रामराज के डी मोनफोर अकादमी में मनाई गई भगत सिंह जयंती, विद्यार्थियों ने दी श्रद्धांजलि

रामराज स्थित डी मोनफोर अकादमी में भगत सिंह जयंती पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

रामराज (मेरठ)। डी मोनफोर अकादमी में महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन, संघर्ष तथा देश के प्रति समर्पण को याद किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने भगत सिंह के जीवन, देशभक्ति, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर अपने विचार रखे। विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया।

प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि भगत सिंह का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणादायी मिसाल है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करना चाहिए।

विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि भगत सिंह का बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके विचारों और देशप्रेम को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी का दायित्व है।

निर्देशक डॉ. के.के. शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं, उप-प्रधानाचार्या ऋतु चिकारा ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.