September 29, 2026

KahoApp

खबरों का Digital अड्डा

शहीद भगत सिंह जयंती को लेकर बैठक, 28 सितंबर को रामलीला ग्राउंड में होगा ‘शहीद भगत सिंह के नाम एक शाम’ कार्यक्रम

शहीद भगत सिंह जयंती पर बहसूमा में कार्यक्रम

शहीद भगत सिंह जयंती पर बहसूमा में कार्यक्रम

बहसूमा (मेरठ)। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर बहसूमा में आयोजित होने वाले ‘शहीद भगत सिंह के नाम एक शाम’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम मंगल बाजार स्थित हनुमान मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

आयोजकों के अनुसार, 28 सितंबर को बहसूमा के रामलीला ग्राउंड, मंगल बाजार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शहीद भगत सिंह के जीवन, उनके संघर्ष और देश के लिए दिए गए बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम अध्यक्ष की जिम्मेदारी शुभम लांबा, उपाध्यक्ष पप्पू चहल, संयोजक अरुण कुमार दिले प्रजापति तथा महामंत्री की जिम्मेदारी वीरेंद्र नागर और गौरव राजवंशी को दी गई।

वहीं, कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी शुभम लांबा एवं पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद चहल को सौंपी गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं, लोगों की भागीदारी और आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की।

युवाओं के लिए प्रेरणा हैं भगत सिंह

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन और उनका बलिदान देश के युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया और उनका संघर्ष भारतीय इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को शहीद भगत सिंह के विचारों और उनके देशप्रेम से परिचित कराना तथा उनकी शहादत को श्रद्धापूर्वक याद करना है।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में मनीष अहलावत, दानिश, अमित गोयल, राजू राठी, मोहित, निशु रस्तोगी, मास्टर विकास, दीपक, विष्णु कुमार, अभिषेक गौड़, मोबिन, जॉनी ठाकुर, सचिन सुकड़ी, सुमित चाहल, सुधीर अहलावत, जयवीर रावत, ब्रह्मचारी ओमवीर प्रजापति, बंदर चौहान, पवन गोयल, विजेंद्र गिरी, प्रमोद गर्ग, हरीश गोयल, अमन गोयल, राजू चपराना और राहुल सूर्यवंशी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नागरिकों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील

आयोजकों ने बहसूमा कस्बे और आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से 28 सितंबर को रामलीला ग्राउंड पहुंचने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.