October 20, 2026

KahoApp

खबरों का Digital अड्डा

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने भिटौरा घाट पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा के दिए निर्देश

भिटौरा घाट पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

भिटौरा घाट पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फतेहपुर। जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने पुलिस अधीक्षक के साथ थाना हुसैनगंज क्षेत्रांतर्गत भिटौरा घाट स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और मूर्ति विसर्जन को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

More Stories

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.