October 19, 2026

KahoApp

खबरों का Digital अड्डा

मवाना खुर्द के पास पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में गोली लगने से अजीत उर्फ नीशू घायल, गिरफ्तार

मवाना खुर्द के पास पुलिस-बदमाश मुठभे

मवाना खुर्द के पास पुलिस-बदमाश मुठभे

मेरठ। मवाना खुर्द के पास रविवार देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरनगर जिले के अहरौड़ा गांव निवासी अजीत उर्फ नीशू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।

सीएचसी मवाना में कराया भर्ती

मुठभेड़ में घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), मवाना में भर्ती कराया गया। पुलिस बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

इस कार्रवाई के दौरान सीओ मवाना पंकज लवानिया, थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी और मवाना खुर्द चौकी प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.