September 29, 2026

KahoApp

खबरों का Digital अड्डा

मेरठ में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे, कलेक्ट्रेट गेट फांदकर अंदर पहुंचे कांग्रेसी | Meerut News

मेरठ में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे, कलेक्ट्रेट गेट फांदकर अंदर पहुंचे कांग्रेसी |

मेरठ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत मेरठ में भी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाए। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर कुछ कार्यकर्ता गेट फांदकर परिसर के अंदर चले गए। प्रदर्शन को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। देश के अन्य हिस्सों में भी कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।

8 जुलाई की घटना का भी जिक्र

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 8 जुलाई को मेरठ कलेक्ट्रेट पर हुए दलित समाज के प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उस दिन ललिता गौतम हत्याकांड के विरोध में अनुसूचित जाति के लोगों ने कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया था। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किए जाने की खबरें सामने आई थीं।

इसी दौरान तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय का प्रदर्शनकारी रवि गौतम को पुलिस वाहन के अंदर थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया था। इस घटना को लेकर बाद में एससी/एसटी कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई थी।

मेरठ में आज के प्रदर्शन के बीच एक बार फिर कलेक्ट्रेट गेट और 8 जुलाई की घटना चर्चा में आ गई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.