September 29, 2026

KahoApp

खबरों का Digital अड्डा

महिलाओं के लिए 29 सितंबर को लगेगा विशेष जॉब फेयर “SAKHI”, रोजगार के कई अवसर होंगे उपलब्ध

महिलाओं के लिए 29 सितंबर को लगेगा विशेष जॉब फेयर “SAKHI”, रोजगार के कई अवसर होंगे उपलब्ध

मवाना। महिलाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 29 सितंबर 2026, मंगलवार को विशेष रोजगार मेले “SAKHI” का आयोजन किया जाएगा। रुद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में Regional Employment Exchange, Meerut के सहयोग से आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. उर्मिला मोरल, प्राचार्या, रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, डॉ. गौरव गुप्ता, असिस्टेंट डायरेक्टर, रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, प्रवीन शर्मा, हेड–ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, रुद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस तथा शशि भूषण उपाध्याय, असिस्टेंट डायरेक्टर, रीजनल एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, मेरठ मौजूद रहे।

महिला अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ना उद्देश्य

आयोजकों ने बताया कि “SAKHI” जॉब फेयर का मुख्य उद्देश्य महिला अभ्यर्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, उनकी प्रतिभा और कौशल को उपयुक्त रोजगार से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों और संस्थानों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। अभ्यर्थियों को रोजगार के साथ-साथ करियर से जुड़े अवसरों और आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

रिज्यूमे और इंटरव्यू की तैयारी में भी मिलेगी मदद

डॉ. उर्मिला मोरल ने कहा कि छात्राओं और महिला अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करते हैं।

डॉ. गौरव गुप्ता ने कहा कि रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनके बेहतर करियर निर्माण के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़े : प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद पर केजरीवाल का हमला, बोले- कल तिलक नगर जाकर सड़क का मुआयना करूंगा

वहीं, प्रवीन शर्मा ने बताया कि ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से अभ्यर्थियों को रिज्यूमे तैयार करने और इंटरव्यू की तैयारी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

अधिक से अधिक महिला अभ्यर्थियों से पहुंचने की अपील

शशि भूषण उपाध्याय ने कहा कि Regional Employment Exchange, Meerut का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर महिला अभ्यर्थियों को उपयुक्त रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने योग्य महिला अभ्यर्थियों से Job Fair “SAKHI” में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को रोजगार मेले की तैयारियों, उद्देश्य और अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई। आयोजकों के अनुसार, “SAKHI” रोजगार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Website Title : Bank strike called off! Banks to remain open today, September 28; big relief for customers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.