मेरठ की जिला स्तरीय स्थानीय परिवाद समिति में मनोनीत हुईं बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेय
मेरठ की जिला स्तरीय स्थानीय परिवाद समिति में मनोनीत हुईं बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेयमेरठ की जिला स्तरीय स्थानीय परिवाद समिति में मनोनीत हुईं बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेय
कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई में निभाएंगी भूमिका, संस्था के सदस्यों ने दी बधाई
मेरठ। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेय को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी मेरठ द्वारा गठित जिला स्तरीय स्थानीय परिवाद समिति में उन्हें सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर संस्था के सदस्यों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
यह समिति कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए गठित की गई है। इसका गठन कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत किया गया है। समिति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराने और उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया में सहयोग करना है।
अंजू पाण्डेय का समिति में मनोनयन महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस जिम्मेदारी के माध्यम से कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित मामलों में महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई और न्याय की प्रक्रिया को मजबूती देने में भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
अंजू पाण्डेय के मनोनयन पर बेटियां फाउंडेशन के सदस्यों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। संस्था के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि वह महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगी।
