October 2, 2026

KahoApp

खबरों का Digital अड्डा

सिवाल खास में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, कार्यकर्ताओं ने लगाया पौधा

सिवाल खास में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, कार्यकर्ताओं ने लगाया पौधा

सिवाल खास में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, कार्यकर्ताओं ने लगाया पौधा

सिवाल खास। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिवाल खास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम भाजपा नेता अनवार कुरैशी के आवास पर आयोजित किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता अनवार कुरैशी ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।

अनवार कुरैशी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का योगदान देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ मिलकर होली चौक पर पौधरोपण भी किया। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाया गया।

अनवार कुरैशी ने कहा कि स्वच्छता को लेकर सभी लोगों को जागरूक रहना चाहिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

कार्यक्रम में मनोवर चौहान, शाहिर राणा, वाहिद चौहान, सुशील चौहान, मोहम्मद महाराज, फरहान कुरैशी, मोहम्मद सद्दाम, रिहान कुरैशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.